सरायकेला पुलिस ने 26 फरवरी को हुए सोनाराम केराई हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें हत्या वजह   

    सरायकेला पुलिस ने 26 फरवरी को हुए सोनाराम केराई हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें हत्या वजह   

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने आरआईटी थाना के इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णापुर के बोनडीह में 26 फरवरी को हुए मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. आपको बताये कि बीते 26 फरवरी के दिन आरआईटी थाना क्षेत्र में सोनाराम केराई नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने इसी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  

    पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

      आपको बताये कि जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, उसका नाम अमित सरदार उर्फ डानू बताया जा रहा है.पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक साइकिल बरामद किया है, जो मृतक का बताया जाता है. सोमवार को इस संबंध में एसपी मनीष टोप्पो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.  

    पढ़ें हैरान करनेवाली वजह

      एसपी ने बताया कि मृतक अक्सर आरोपी के घर हड़िया पीने जाता था,जहां उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था.मना करने के बाद भी इस हरकत से वह बाज नहीं आया, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बोनडीह से क्षत विक्षत अवस्था में सोनाराम का शव बरामद किया था. बताया जाता है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.  

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news