सरायकेला:वन विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ हाथी का बच्चा! 37 घंटे बाद भी नहीं हुआ रेस्क्यू, दर्द से तड़पने को मजबूर  

    सरायकेला:वन विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ हाथी का बच्चा! 37 घंटे बाद भी नहीं हुआ रेस्क्यू, दर्द से तड़पने को मजबूर   

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत अंडा गांव में जंगली हाथी की झुंड को एलिफेंट ड्राइव टीम की ओर से ड्राइव कराने के दौरान हाथियों के  झुंड से एक हाथी का बच्चा सूखे कुएं में गिरकर घायल हो गया, और दर्द से तड़पड़ता रहा. घायल  हाथी को चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी के  रेस्क्यू टीम की ओर से 37 घंटा बीते जाने बावजूद सुरक्षित नहीं निकाला जा सका है, जिसकी वजह से हाथी का बच्चा कुंए में ही पड़ा है.वो जिस हाल में गिरा था उसी हाल में यह तड़प रहा है.

    वन विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ हाथी का बच्चा

    वहीं इसके बाद ग्रामीण वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है.ग्रामीणों का कहना है कि हाथी का बच्चा वन विभाग की लापरवाही का शिकार यह हाथी आज मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष कर रहा है.बुधवार के दिन नीमडीह के आंडा गांव में हाथियों को एलिफेंट ड्राइव टीम की ओर से खदेड़ा जा रहा था, इसी दौरान एक हाथी अपने झुंड से बिछड़कर सूखे कुआं में जा गिरा.

    37 घंटे बाद भी हाथी बैचेनी में तड़पत रहा है

    वहीं अपने साथियों को नहीं पाकर हाथी रात भर बैचेनी में तड़पता रहा. वहीं गुरुवार की सुबह चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन हाथी को निकालने के लिए चलाया गया. जेसीबी मशीन के जरिए हाथी को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आज शुक्रवार तक 37 घंटे बीत जाने के बाद हाथी का रेस्क्यू नहीं किया जा सका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news