सरायकेला: छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मनचलों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, पढ़ें और क्या है विशेष तैयारी  

    सरायकेला: छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मनचलों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, पढ़ें और क्या है विशेष तैयारी   

    सरायकेला(SARAIKELA):दो दिन बाद बिहारियों का सबसे बड़ा महापर्व छठ की पूजा की जायेगी. जिसको लेकर सरायकेला जिले में जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. जिले में पूरे धूमधाम से छठ महापर्व मनाया जाता है. वहीं इस दौरान नदी घाटों पर लाखों की संख्या में लोगों की भी भीड़ उमड़ती है, इसी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हर साल जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखता है. वहीं इस बार भी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये है.

    सिविल ड्रेस में की जायेगी महिला और पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती 

    इस साल पूरे जिले में चौक चौराहा से लेकर छठ घाटों तक पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था कायम रखा जायेगा. सभी पुलिस जवानों को ये निर्देश दिया गया है कि छठ महापर्व के दौरान विशेष तौर पर बाइकर्स गैंग, मनचले और सामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से पैनी नजर रखी जाए.इसके साथ ही हर जगह महिला और पुरुष पुलिस जवानों की तैनाती सिविल ड्रेस में की जायेगी. ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

     आम जनता से भी सहयोग की अपील

    आपको बताएं कि छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ा दी गई है. सभी चौक चौराहे पर पुलिस के जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे. वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता से भी सहयोग की अपील की गयी है, और कहा गया है कि कहीं भी कुछ गलत होता देख पुलिस को सबसे पहले सूचना जरुर दे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news