साहिबगंज के गड़रा पहाड़ में खून से लथ-पथ शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    साहिबगंज के गड़रा पहाड़ में खून से लथ-पथ शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गड़रा पंचायत के गड़रा पहाड़ में आज सुबह झाड़ियों के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने पर स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज  सदर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल मृतक की पहचना अब तक नहीं हो सकी है.

    झाड़ियों में खून से लतपथ मिला शव

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज सुबह कुछ स्थानीय जब गड़रा पहाड़ की ओर जा रहे थे. तभी उन्होंने झाडियों में खून से लथ-पथ एक शव दिखा. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    जांच में जुटी पुलिस

    जानकारी देते हुए मिर्जाचौकी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि मृतक के शरिर पर कई जगहों पर गंभीर चोटो के निशान है. साथ ही सड़को पर बांस और पत्थर पड़े हुए है जिस पर खुन लगा हुआ है. उससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर और बांस से पीट-पीट कर की गई है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.

    रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news