जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जंहा मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्वर्णरेखा नदी किनारे से एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, नवजात शिशु मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद शिशु को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.
कपड़े में लिपटा हुआ मिला नवजात
इस घटना के बारे प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओल्ड पुरुलिया रोड बिजली विभाग के करीब रहने वाली मारथा बोदरा पति एंथोनी पूर्ति सुबह शौच के लिए नदी गई हुई थी.उस समय देखा कि एक नवजात शिशु की रोने की आवाज सुनाई पड़ी, जब पास जाकर देखा तो शिशु एक कपड़े में लिपटा हुआ था, बताया जा रहा है बच्चा एक दिन का लग रहा है, वही शौच में गई महिला नवजात बच्चे को अपने साथ अपने घर ले आई. तभी इसकी सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना के एसआई राहुल सिंह महिला के घर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.
मामले की छानबीन जुटी पुलिस
वहीं महिला नवजात शिशु पाकर बहुत खुश नजर आ रही है, उन्होंने बताया अगर सरकार और जिला प्रशासन हमें पालन पोषण का जिम्मेदारी देती है तो वे इसकी पालन पोषण का काम करेंगे, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शिशु को फिलहाल महिला देख रेख कर रही है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
4+

