धनबाद: चिरकुंडा के हाडी बस्ती में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    धनबाद: चिरकुंडा के हाडी बस्ती में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    धनबाद(DHANBAD): चिरकुंडा की  विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले  अजय रविदास का शव बुधवार की सुबह हांडी बस्ती में पाए जाने के बाद सनसनी फैल गई. घटना की सूचना जंगल की  की तरह फैल गई.  देखते - देखते सैकड़ों लोग चौक के समीप इकट्ठा हो गए. लोगों ने लाश की पहचान  अजय रविदास के रूप में की.  वहीं, घटना की सूचना पर चिरकुंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव  को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दी. 

    राज मिस्त्री का काम करता था अजय

    मृतक के परिजन ने बताया कि अजय रविदास राज मिस्त्री का काम करता था और रोजाना शराब का सेवन करता था.  शराब पीने के दौरान बीच-बीच में  साथियों के साथ मारपीट हुआ करती थी. मृतक मंगलवार की शाम से घर से गायब था. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

    धनबाद (निरसा) से विनोद सिंह की रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news