सरकार ने 9 साल पूरे होने पर बोले दीपक प्रकाश- नेहरू से लेकर मनमोहन तक मची लूट,अब देश में मजबूत प्रधानमंत्री

    सरकार ने 9 साल पूरे होने पर बोले दीपक प्रकाश- नेहरू से लेकर मनमोहन तक मची लूट,अब देश में मजबूत प्रधानमंत्री

    रांची(RANCHI): देश की मोदी सरकार ने 9 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इसे भाजपा त्योहार के रूप में मना रही है. इस दौरान झारखंड में भी एक महीने तक का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर अपनी सरकार की उपलब्धि के बारे में बताया साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

    दीपक प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गए हैं. यह सरकार गरीब पीड़ित शोषित लोगों की सरकार है. नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद से ही देश को कैसे मजबूत करे इसपर काम किया है. जो लोग विदेश में रहते है वह गर्व से बोलते है कि मेरा लगाव उस देश से है जहां के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. एक समय ऐसा था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार थी. 

    10 और 11 जून को विशाल जन सभा का आयोजन : प्रदीप वर्मा 

    संगठन महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के नव साल पुर रहे है. इस बेमिसाल 9 साल को लेकर भाजपा बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी. जिसमें घर घर जाकर लोगों को इस 9 साल की उपलब्धि को गिनाने का काम किया जाएगा.चार जून को सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया जाएगा,पांच जून को सभी जगहों पर केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों के साथ बात करेंगे.10 और 11 जून को विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी रहेगी.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news