जटिल बीमारियों का कैसे किया जाए उपचार, पारस अस्पताल के CME में डॉक्टरों ने किया परामर्श


रांची(RANCHI): पारस अस्पताल रांची ने अपनी सेवाओं और चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर IMA, रांची के सहयोग से आईएमए बिल्डिंग में CME का आयोजन किया. जिसमें रांची के बहुत से चिकित्सकों ने भाग लिया. इस आयोजन के माध्यम से पारस अस्पताल, झारखंड में मरीज़ों के लिए मौजूद सुविधाओं और जटिल बीमारियों के इलाज से संबंधित जानकारी , शहर के अनुभवी चिकित्सकों के साथ साझा किया.
पारस अस्पताल, रांची के चिकित्सा निदेशक एवं शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉक्टर संजय कुमार और पारस अस्पताल पटना से आए ख्यातिप्राप्त यूरोलिजिस्ट डॉक्टर अजय कुमार ने रांची के सभी चिकित्सकों को अपने अनुभवों को बताया. इस CME में डॉक्टर अजय कुमार सिंह फॉर्मर वाइस प्रेसीडेंट नेशनल आईएमएबी आईएमए प्रेसिडेंट डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह, आईएमए जेनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सुधीर कुमार भी मौजूद थे.
कार्यक्रम में मौजूद सभी चिकित्सकों को अपने मरीज़ों के लिए पारस अस्पताल में मुफ़्त जांच के लिए कूपन प्रदान किए गए. पारस अस्पताल रांची के द्वारा आईएमए में पहली बार इस तरह का व्यापक अयोज़न किया गया है. इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य डॉक्टरों के साथ साथ पारस एचईसी अस्पताल रांची से क्षेत्रीय प्रमुख डॉ सुहास आराध्य, सुविधा निदेशक डॉ नितेश कुमार, निदेशक नेफ्रो साइंस डॉ. अशोक कुमार वैध , निदेशक एमआईएस और जनरल सर्जरी डॉ (मेजर) रमेश दास, उपस्थित थे.
4+