लोहे के तार पर कपड़े डालते ही आईं दो महिलाएं करेंट की चपेट में, एक की हालत गंभीर

    लोहे के तार पर कपड़े डालते ही आईं दो महिलाएं करेंट की चपेट में, एक की हालत गंभीर

    बोकारो (BOKAO): जिले के गोमिया प्रखंड के स्वांग महावीर स्थान मल्लाह टोली में रहने वाली दो महिलाएं बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं. महिलाओं की चीख सुनकर  परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. दोनों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. वहीं एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    जानिए घटनाक्रम

    जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं सुलोचना देवी और सुनीता देवी आपस में गोतनी हैं. दोनों अपने घर पर कपड़े धो रही थीं. कपड़े धोने के बाद महिला सुनीता देवी लोहे के तार से बने टंगने में कपड़े सुखाने गई. कपड़े को तार में डालते ही वह उससे चिपक गई. यह देखकर उसकी गोतनी सुलोचना देवी ने उसे छुड़ाने के लिए जैसी ही उसे पकड़ा, तो वह भी उस तार से चिपक गई. हो-हल्ला सुनकर घर के पुरुषों ने डंडे से बिजली के तार को अलग करते हुए दोनों को छुड़ाया. बताया जाता है कि कपड़े सुखाने के तार में बिजली का संपर्क हो गया था. जिसका किसी को पता नहीं था. वहीं पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा और पंसस धनेश्वरी देवी ने सीसीएल प्रबंधन से बिजली के पोल और तार को मेंटनेंस करने की मांग की है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news