जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार एक यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, इतने में ही ट्रेन खुल गई. जिससे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा. लेकिन किसी तरह महिला आरपीएफ की जवान ने उस यात्री की जान बचा ली.
अपनी जान पर खेलकर बचाई यात्री की जान
बता दें कि आज सुबह करीब 10 बजे इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से खुल रही थी. इसी दौरान चलती ट्रेन में एक यात्री ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. तभी यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी और प्लेटफार्म के बीच गिर पड़ा. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला आरपीएफ जवान एसके मीणा और अमित कुमार की नजर यात्री पर पड़ी. यात्री को ट्रेन से गिरता देख दोनों आरपीएफ जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को प्लेटफार्म की ओर खींच लिया. जिससे यात्री की जान बच गई. यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. हालांकि इस बीच ट्रेन में यात्रियों की नजर पड़ी तो यात्रियों ने भी ट्रेन का चेन खिचकर ट्रेन को रोक दिया. फिलहाल यात्री सुरक्षित है और उसे ट्रेन में बैठा दिया गया है.
रिपोर्ट. रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
4+

