धनबाद के SNMMCH में इस वर्ष भी नहीं बढ़ेगी सीटें,जानिए क्या है कारण

    धनबाद के SNMMCH में इस वर्ष भी नहीं बढ़ेगी सीटें,जानिए क्या है कारण

    धनबाद(DHANBAD): नेशनल मेडिकल कमीशन ने साफ कर दिया है कि जिन मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण नहीं हो पाया है, वहां पूर्व की स्थिति बनी रहेगी. मतलब वहां सीटों की संख्या में बदलाव नहीं होगा. निरीक्षण नहीं होने वाले मेडिकल कॉलेजों में धनबाद का SNMMCH भी शामिल है .ऐसे में इस अस्पताल को भी एमबीबीएस के एक सौ सीटों की अनुमति नहीं मिलेगी और 50 सीट के लिए ही नामांकन होगा. जानकारी के अनुसार अगले 15 दिनों के भीतर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस वर्ष कम से कम   सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन अब ऐसा संभव नहीं दिख रहा है. मेडिकल कॉलेज में कई आधारभूत संरचनाओं को पूरा किया गया है और कुछ के प्रयास चल भी रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हाल के दिनों में कॉलेज का निरीक्षण किया था .पिछले 6 साल से सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रयास चल रहा है. आपको बता दें कि 2013 में यहां सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई थी. 2016 तक 100 सीटों पर नामांकन हुआ था, लेकिन 2017 में निरीक्षण के दौरान फैकल्टी की कमी होने के कारण 100 सीटों पर अनुमति को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद 2017 से यहां 50 सीट पर ही नामांकन हो रहा है, जो अब भी जारी है.
    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news