बच्चों को ले जा रहा स्कूल बस पलटा, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल  

    बच्चों को ले जा रहा स्कूल बस पलटा, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): बंगाल के बर्धमान के भालूपहाडी पर स्कूल बस पलट गया, जिसमें बस में सवार, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिसमे चार की हालत गंभीर है. वहीं आठ से अधिक छात्रों को मामूली चोट आई है. सभी घायल छात्र-छात्राओं को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है. जहां से चार छात्रों को प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, हालांकि सभी की स्थिति सामान्य है. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूल जाने के क्रम में ये हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक स्कूल को एसबीआई की ओर से दो बस और एक एम्बुलेंस दिया गया था. बच्चे घूम कर वापस स्कूल लौट रहे थे. तभी बस भालूपहाडी पर अनियंत्रित हो कर पलट गया, हालांकि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. ज्यादा चोट लगने वाले बच्चों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है. यह घटना बंगाल की है, मगर उचित इलाज के लिए सभी को जमशेदपुर लाया गया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news