देवघर: कांवरिया पथ पर शिव शक्ति के साथ देशभक्ति का नज़ारा,बोलबम और भारत माता की जय से गूंज रहा वातावरण

    देवघर: कांवरिया पथ पर शिव शक्ति के साथ देशभक्ति का नज़ारा,बोलबम और भारत माता की जय से गूंज रहा वातावरण

    देवघर(DEOGHAR):देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देश भक्ति में आज सारा देश डूबा हुआ है. इसका नजारा देवघर के कांवरिया पथ से लेकर रुट लाइन पर भी स्पष्ट देखा जा सकता है. दरअसल सुल्तानगंज से कांवर में जल भर कर बाबाधाम पहुंचने वाले कांवरिया आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कांवर में तिरंगा के साथ कांवर यात्रा कर रहे है. इस बीच कांवर लेकर तेजी से बोलबम और हर हर महादेव का नारा लगाते हुए बाबाधाम की ओर बढ़ते कांवरियों में शिव भक्ति के साथ देश और राष्ट्र भक्ति का जज्बा भी साफ दिखाई दे रहा है.

    कांवर पर तिरंगा फहराते कांवरिया भारत माता की नारा कर रहे बुलंद 

    स्वतंत्रता दिवस होने के कारण बोल बम के नारे के साथ शान से अपने कांवर पर तिरंगा फहराते कांवरिये भारत माता की जय का नारा भी बुलंद कर रहे है. जहां राजकीय श्रावणी मेला के दौरान स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व होने से पूरा वातावरण शक्ति और भक्ति का देखा जा रहा है. अपने कांवर और हाथों में तिरंगा लहराते बाबाधाम पहुंचने वाले ये कांवरिये बाबा से अलग-अलग कामना इस कामनालिंग से करना चाहते है.

    रिपोर्ट:रितुराज सिंहा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news