बाबा नगरी पहुंचे SC के न्यायाधीश, पूजा अर्चना कर देश में शांति और उन्नती की कामना

    बाबा नगरी पहुंचे SC के न्यायाधीश, पूजा अर्चना कर देश में शांति और उन्नती की कामना

     देवघर(DEOGHAR):  सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी और झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा आज सुबह देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. जहां न्यायमूर्तियों का मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया.

     

    पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ सभी का पूजा का संकल्प कराया गया. बाद में गर्भगृह पहुंच कर उच्चतम और उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की. बाबा बैद्यनाथ से पूरे विश्व में शांति और देश वासियों के कल्याण की कामना की गई. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जिला उपायुक्त सह मंदिर प्रशासक सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर प्रबंधन की ओर से दोनो न्यायाधीशो को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र और बाबा मंदिर का प्रसाद भेंट किया.

     

    इस अवसर पर डीसी के अलावा रांची हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल,प्रभारी एसपी नाथूसिंह मीना, मंदिर प्रभारी,देवघर के वरीय न्यायायिक अधिकारी और स्थानीय तीर्थ पुरोहित मौजूद थे.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news