DHANBAD!! फ्रंट फुट पर खेल रहे है चेन स्नैचर, बैकफुट  पर दिख रही है पुलिस  

    DHANBAD!! फ्रंट फुट पर खेल रहे है चेन स्नैचर, बैकफुट  पर दिख रही है पुलिस  

    धनबाद(DHANBAD)| कोयलांचल में महिलाओं के गले से चेन छीननेवाले   धनबाद पुलिस को खुल्लम खुल्ला चुनौती दे रहे है.  कह रहे हैं कि पुलिस में अगर ताकत है तो उन्हें रोक ले.  पुलिस इस स्नैचरों  के आगे बैकफुट पर दिख रही है.  यह बात अलग है कि सड़क पर दुपहिया वाहनों की जांच चल रही है. छिनतई  करने वाले  वाले पुलिस को ललकार रहे है.  पिछले एक महीने से    या कहें उसे भी अधिक दिनों से, चेन छिनतई  करने वाले लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है.  29 अप्रैल को धनबाद के जयप्रकाश नगर में महिला से चेन छीन ली गई.  26 अप्रैल को नूतनडीह के  कृष्णा नगर में बुजुर्ग महिला से चेन उड़ा लिया गया.  25 अप्रैल को भूली में महिला से चेन छीन ली गई.  24 अप्रैल को विनोद बिहारी चौक से लौट रही सीआरपीएफ जवान की पत्नी से चेन उड़ा  लिया गया.  11 अप्रैल को धैया  में महिला को शिकार बनाया गया.  8 अप्रैल को स्टील गेट में महिला के गले से चेन उड़ा लिया गया. 

    पल्सर बाइक का प्रयोग करता है गिरोह 

     यह  तो हैं  कुछ उदाहरण, जो साबित करने को काफी है कि चेन छीनने वाले लगातार सक्रिय है.  शहर के हर इलाके में रेकी करने के बाद घटनाओं को अंजाम दे रहे है.  कुछ दिन पहले जब शहर में दोपहिया वाहनों की चोरी बढ़ गई तो पुलिस का सुझाव आया कि वाहनों में डबल लॉक लगाया जाए.  बहुत से लोग वाहन बचाने के लिए ऐसा करने भी लगे, फिर भी छिटपुट वाहन चोरी की घटनाएं हो ही जाती है.  महिलाओं से चेन छिनतई  के मामले में पुलिस अब क्या कहेगी कि  महिलाएं घर से चेन पहन कर नहीं निकले.  सवाल सिर्फ एक चेन का  नहीं है.  इस चेन  में महिलाओं की कई तरह की यादें समाहित होती है. 

    चेन में छिपी होती है कोई न कोई यादें 

     किसी की शादी में मिली होती है तो किसी को बर्थडे गिफ्ट में मिला होता है.  तो किसी को बेटे की नौकरी के बाद बेटे की ओर से गिफ्ट मिला होता है.   जिन महिलाओं के गले से चेन की छिनतई  होती है, उनकी बात सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे.  चेन छीनने वाले तेजी से बाइक से  पहुंचते हैं और चेन झपट कर आगे बढ़ जाते है.  कई महिलाएं तो गिरकर चोटिल भी हो गई है.  कई के गले में खरोच भी आने की सूचना है.  अधिकतर घटनाओं में पल्सर बाइक का उपयोग किया जा रहा है.  अभी हाल ही में सरायढेला  थाना क्षेत्र में सीबीआई के एक अधिकारी के हाथ से मोबाइल छिन  कर यह  गिरोह चलता बना था.  पुलिस के लिए यह गिरोह चुनौती बन गया है.  सवाल उठता है कि धनबाद पुलिस के लिए 'फायरिंग गैंग'  तो पहले से ही परेशानी का कारण  बना हुआ है, अब चेन छीनने वाले भी चूले  हिला रहे है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news