श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे देवघर, मांडर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत का किया दावा  

    श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे देवघर, मांडर उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत का किया दावा  

    देवघर(DEOGHAR): मांडर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब सभी को सिर्फ नतीजे का इंतजार है. मतदान के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रही हैं. झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी गठबंधन प्रत्याशी के जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि मांडर उपचुनाव में रिकॉर्ड मत से गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी. श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के देवघर परिसदन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. भोक्ता ने बताया कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है. खासकर कोविड काल के दौरान श्रमिकों के लिए किया गया काम उल्लेखनीय रहा है. झारखंड सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है और इसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है.

    ये भी पढ़ें:

    DHANBAD : अगर आप भी जीटी रोड से गुजर रहे हों, तो रहें सावधान- जानिए वजह

    4000 युवाओं को सरकार जल्द सौंपेगी नियुक्ति पत्र

    उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड काल के बाद कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार जल्द ही कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है. ऐसे लगभग 4000 स्किल्ड युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार सुनिश्चित करा कर नियुक्ति पत्र देने जा रही है. वहीं राज्य के बेरोजगार युवक जो नियोजनालय में निबंधित हैं उनको भी विभिन्न कंपनियों में रोजगार मेला आयोजित कर सरकार उन्हें जल्द रोजगार मुहैया कराने जा रही है. विभागीय मंत्री ने बताया कि दैनिक मजदूरी करने वालों के लिए भी सरकार उन्हें खुशखबरी देने जा रही है. उनके मानदेय में वृद्धि होने जा रही है. देवघर परिसदन में मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news