Sarakela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने टाटानगर-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,पढ़ें बिहार जानेवालों को कैसे होगी सहूलियत

    Sarakela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने टाटानगर-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,पढ़ें बिहार जानेवालों को कैसे होगी सहूलियत

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला में रहनेवाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है,क्योंकि चांडिल  स्टेशन पर टाटानगर - जयनगर (18119) साप्ताहिक एक्सप्रेस  का स्टॉपेज होगा.दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के अधीन चांडिल स्टेशन पर टाटानगर - जयनगर (18119) साप्ताहिक एक्सप्रेस को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

    पढ़ें संजय सेठ ने क्या कहा

    वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज 16 अगस्त है हम सब के हृदय सम्राट स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि है. पूरा देश उनको नमन कर रहा है और आज एक टाटानगर से जयपुर जाने वाली ट्रेन का चांडिल स्टेशन में स्टॉपेज हुआ है. बिहार जानेवाले सभी को बहुत आराम होगा. छठ के समय बिहार जानेवाले हमारे सभी भाइयों को बहुत ही सहूलियत होगी.

    मौके पर ये सभी लोग रहे मौजूद

    इस मौके पर दक्षिण पूर्वी रेलवे बोर्ड द्वारा चांडिल प्लॉटफर्म 2 में ट्रेन रवाना कार्यक्रम के दौरान रांची संसद संजय सेठ सह रक्षा मंत्री भारत सरकार, विकास कुमारव. मं. वाणिज्य प्रबन्धक (सम.)/ आद्रा, सुमित नरूला मंडल रेल प्रबंधक ,आद्रा, ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो,ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरबिंद्र सिंह ,बीजेपी नेत्री सारती महतो, देवाशीष राय, भाजपा जिला महामंत्री मधु सूदन गोराई,मनोज महतो , जीप सदस्य असित सिंह पात्र मंच में उपस्थित थे.मंच से जन सभा को संबोधित सुमित नरूला व रांची संसद से भारत सरकार द्वारा जनहित के लिए ट्रेन की परिचालन किया.जिसे लोगो को यात्रा करने के लिए सुविधा होगी. 

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news