साहिबगंज: पंचायत का तुगलकी फरमान! पहाड़िया प्रेमी जोड़े का बाल मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, जानें पुलिस ने क्या लिया एक्शन  

    साहिबगंज: पंचायत का तुगलकी फरमान! पहाड़िया प्रेमी जोड़े का बाल मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया, जानें पुलिस ने क्या लिया एक्शन   

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज-जिले के बरहेट थाना क्षेत्र से फिर एक इंसानियत को शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई है. जहां आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने एक पहाड़िया प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया. जिसके बाद पूरे गांव में जमकर हंगामा हुआ. वहीं इसके बाद पंचायत की ओर से प्रेमी जोड़े को बंधक बनाया गया. इसके साथ ही  50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.जब प्रेमी जोड़े ने जुर्माना देने से इंकार कर दिया, तो बाल मुंडवाकर चप्पल-जूते की माला पहनाकर पूरे बिचकानी गांव में घुमवाया गया.

    पहाड़िया प्रेमी जोड़े का बाल मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया

     वही घटना की जानकारी जब बरहरवा एसडीपीओ को मिली, तो एसडीपीओ दलबल के साथ घटनास्थ ल पहुंचे. और दोनों प्रेमी जोड़े को लोगों से मुक्त कराकर थाना ले गये. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी युवक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरहेट थाना पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि इस मामले में युवती के आवेदन पर दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

    पुलिस ने प्रेमी युवक सहित 9 लोगों को किया गिरफ्तार

    पहले मामले में कांड संख्या 112/23 के तहत युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 32 साल के जोहन मालतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.वहीं  कांड संख्या 113/23 के तहत युवती के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में राम पहाड़िया,डुमरी भीमा पहाड़िया,गुंईया भीमा पहाड़िया, रामा भीमा,पहाड़ि या,बबिया पहाड़िया, गुंईया पहाड़िया,मरकुश पहाड़ि  और, कदरूम पहाड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

    रिपोर्ट-रांची ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news