साहिबगंज:बाढ़-बारिश की तबाही के साथ तबाही बना पहाड़ो से उतर रहा पानी, जलमग्न हुए कई गांव

    साहिबगंज:बाढ़-बारिश की तबाही के साथ तबाही बना पहाड़ो से उतर रहा पानी, जलमग्न हुए कई गांव

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में इन-दिनों बाढ़ बारिश का तबाही का मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा है.एक तरफ उफान मारती गंगा नदी के बाढ़ से लोग त्राहिमाम है तो वहीं पहाड़ो से उतर रहे पानी से अब लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.पहाड़ो से उतर रहे बाढ़ से कहीं  डायवर्सन टूटकर बह गया है तो कही कई घरों में पानी घुस गया है.

    बाढ़-बारिश की तबाही के साथ तबाही बना पहाड़ो से उतर रहा पानी

    वहीं साहिबगंज में लगातार आठ घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ों से उतरे बारिश के पानी चारों तरफ तबाही मचा रहा है.यहाँ तक मिर्जा चौकी रेलवे ट्रैक पर भी बारिश का पानी बह रहा है.

    पुल के समीप डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया है

    वही मंडरो प्रखंड क्षेत्र के ऊपरबंधा स्थित पुल के समीप डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया है.जिससे मिर्जाचौकी बोआरीजोर मुख्य सड़क पर आवागमन ठप हो गया और राहगीरों काफी परेशानियों का साम ना करना पड़ रहा है.साथ ही बारिश का पानी मिर्जाचौकी थाना के समीप सामुदायिक अस्प ताल के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी घुस गया है.


    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news