धनबाद के सदर अस्पताल में इस तरह निः शुल्क सर्जरी से बच गई महिला की जान

    धनबाद के सदर अस्पताल में इस तरह निः शुल्क सर्जरी से बच गई महिला की जान

    धनबाद(DHANBAD);सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत  एक महिला की ₹40000 की सर्जरी निशुल्क कर उसकी जान बचाई गई. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि जहुरा खातून, उम्र 48 वर्ष, पति अज़हर अंसारी, निवासी कमरडीह, महाराजगंज  पिछले लगभग 6 महीनों से अत्यधिक रक्तस्राव एवं अनियमित मासिक धर्म की समस्या से ग्रसित थी. 

    लगातार अधिक रक्तस्राव के कारण वे अत्यधिक कमजोरी महसूस कर रही थीं। स्थानीय स्तर पर जाँच कराने पर बच्चेदानी में समस्या की आशंका बताई गई.  इसके उपरांत उन्होंने सदर अस्पताल में संपर्क किया।  जहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार प्रसाद से परामर्श लिया।   आवश्यक जाँच के उपरांत बच्चेदानी में एंडोमेट्रियल पॉलीप की पुष्टि हुई तथा ऑपरेशन की सलाह दी गई. उन्होंने बताया कि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध था.  

    आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराना संभव नहीं था, जहाँ इस प्रकार के ऑपरेशन पर लगभग ₹35,000 से 40,000 का खर्च आता.  जबकि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सदर अस्पताल में निःशुल्क उपचार संभव हुआ, जिससे उनका समस्त खर्च बच गया. आज, दिनांक 23/02/2026 को, डॉ. संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान निश्चेतक के रूप में डॉ राजकुमार सिंह, ओटी असिस्टेंट ओमप्रकाश एवं मधूसूदन मरांडी उपस्थित थे.  ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news