पलामू: प्रेम विवाह के बाद रुकसाना बानो की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    पलामू: प्रेम विवाह के बाद रुकसाना बानो की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद नगर पंचायत के झाझागोदाम (खगड़िया मुहल्ला) निवासी 23 वर्षीय रुकसाना बानो की आज मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. रुकसाना के पति राजा उर्फ मिराज राइन और उनके परिवार का कहना है कि रुकसाना ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

    दूसरी ओर, रुकसाना के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार रुकसाना बानो का मायका हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला में है. मृतका का पति जपला बाजार में सब्जी बेचने का व्यवसाय करता है. उन्होंने करीब एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था, जिसके चलते उनके संबंधों में पहले से ही तनाव की स्थिति बताई जा रही है. घटना के बाद रुकसाना के शव का पोस्टमार्टम हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

    इस दुखद घटना की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी कि यह आत्महत्या थी या हत्या. पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके. इस मामले ने स्थानीय मुहल्ले में सनसनी फैला दी है. रुकसाना की मौत ने प्रेम विवाह और उससे जुड़ी सामाजिक चुनौतियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं.हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना से संबंधित किसी ने आवेदन नहीं दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news