टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस्लाम धर्म को लेकर अपनी बात रखी . उन्होंने कहा कि इस्लाम की पूजा सिर्फ भारत में सुरक्षित तरीके से चलती है. उन्होंने गुरुवार को नागपुर के संध शिक्षा वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ धर्म भारत के बाहर के थे, बाहर वाले तो चले गए. अब उसमें सुधार करना हमारी जिम्मेदारी है.
इस पर आगे बोलते हुए भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ, यह स्पेन से मंगोलिया तक छा गया. धीरे-धीरे वहां के लोग जागे. उन्होंने आक्रमणकारियों को हराया, तो अपने कार्य क्षेत्र में इस्लाम सिकुड़ गया. विदेशी वहां से चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा कहां सुरक्षित चलती है, भारत में ही यह सुरक्षित चलती है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

