Train Robbery : लातेहार स्टेशन के बीच ट्रेन में लूटपाट, कई राउंड चली गोलियां

    Train Robbery : लातेहार स्टेशन के बीच ट्रेन में लूटपाट, कई राउंड चली गोलियां

    पलामू(PALAMU):  बरवाडीह-लातेहार रेलवे स्टेशन के बीच लंबे समय के बाद लुटेरों ने फिर दुस्साहस दिखाया है. जम्मू तवी एक्सप्रेस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. सम्भलपुर टाटा नगर से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती. स्लीपर बोगी के कोच नंबर 9 में आठ से दस की संख्या में लुटेरों ने घुसकर लूट पाट की और फायरिंग भी की जिसमे दो लोग जख्मी भी हुए. वहीं अपराधियों ने यात्रियों के साथ मारपीट की और पैसे, गहने इलेक्ट्रॉनिक समान की लूट की.

    घटना के बाद सभी लुटेरे फरार हो गए. वहीं यात्रियों ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया.यात्री डॉक्टर नहीं आने से नाराज़ दिखे.जिसके बाद वरीय अधिकारियों के समझाने के बाद सभी घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

    मौके पर डीडीसी रवि आनन्द, एसडीपीओं सुरजीत कुमार , शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारी पहुँचकर सभी यात्रियों को शांत करवाया और जख्मी हुए यात्रियों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.

    रिपोर्ट: अमित कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news