गिरिडीह-देवघर रोड के पत्थरघटा गांव में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, क्षेत्र में सनसनी

    गिरिडीह-देवघर रोड के पत्थरघटा गांव में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, क्षेत्र में सनसनी

    गिरिडीह (GIRIDIH) :  गिरिडीह और देवघर रोड के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला के समीप पत्थरघटा गांव में शुक्रवार की शाम भीसन सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मौके पर हो गई. हालांकि इस हादसे में तीन युवकों के मौत की बात कही जा रही है. वैसे तो इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है. लेकिन घटनास्थल में अफरा तफरी के बीच स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ ने जब तीसरे युवक के हालात को देखा, तो उसके मौत की बात सामने आई है.  घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहोल बन गया. सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी शशिकांत सिंह भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और हालत को संभाला.

    लगा लंबा सड़क जाम

     हादसे के कारण घटनास्थल में लंबा सड़क जाम भी लगा. फिलहाल तीनो मृतकों का पहचान नही हो पाया है। लेकिन पुलिस की माने तो एक तीन युवक देवघर के चोरगट्टा से लौट रहे थे. लौटने के क्रम में ही उनके गाड़ी को देवघर के बुढ़ाई और गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला के समीप पत्थरघटा गांव में एक एक मालवाहक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारा, जिसे मौके पर ही तीनो के मौत की बात कही रही है.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news