बस की टक्कर में बाइक सवार बाप-बेटे की मौ'त- तीन साल के बच्चे को लेकर सुसराल से घर लौट रहा था दिनेश


लातेहार (LATEHAR): चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव के रहने वाले दिनेश भुइयां (28 साल) अपने 3 वर्षीय पुत्र शिवा को लेकर बाइक से लातेहार स्थित अपने ससुराल से अपने गांव जा रहे थे. इसी बीच सासंग गांव के पास एनएच 75 पर सामने से आ रही एक यात्री बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी. बाइक पर सवार पिता और पुत्र की ठौर मौत हो गयी.
ये भी पढ़ें:
घटना से आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया. खबर पाकर पहुंची चंदवा पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त किया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गाड़ियां मनमाने ढंग से दौड़ती रहती है, इनपर कोई कंट्रोल नहीं रहता है. अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं. न पुलिस और न ही यातायात विभाग का ही इस ओर ध्यान है.
झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी। जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं।
4+