DHANBAD: बरसते पानी में नहा कर छत से उतर रही महिला काे लगा ठनका, गई जा'न


धनबाद (DHANBAD): गोविंदपुर के कालाडाबर पंचायत अंतर्गत गरगरों गांव में अचानक ठनका गिरने से 30 वर्षीय बादली गोराई की मौत हो गई. घटना शुक्रवार को शाम 4 बजे की है, जब मूसलधार बारिश हो रही थी। वह महिला छत पर बरसाती पानी में नहाकर सीढ़ी से नीचे उतर रही थी, तभी ठनका गिर गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. महिला का शरीर जल गया था. गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह को सूचना मिली. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए एसएन एमएमसीएच धनबाद भेज दिया.
राहत राशि देने की उठी मांग
दिवंगत महिला दिहाड़ी मजदूर प्राणचंद गोराई की धर्मपत्नी थी. उनका एक छह वर्षीय पुत्री समीता गोराई और एक तीन वर्षीय पुत्र संदीप गोराई है. ठनका गिरने की खबर सुनते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण जुट गए. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, शमसूल अंसारी, प्राण सोरेन, गरगरो गांव पहुंचकर प्राकृतिक आपदा से हुई महिला के प्रति दुख प्रकट किया तथा आपदा प्रबंधन विभागीय अधिकारी से मृतक के स्वजनों को राहत राशि देने की मांग की है.
4+