बहरागोड़ा में सड़क हादसा, रांची लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, तीन घायल

    बहरागोड़ा में सड़क हादसा, रांची लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, तीन घायल

    बहरागोड़ा (BAHARAGORA): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. काली मंदिर के पास रांची लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    जानकारी के अनुसार, रांची निवासी फरीन तालत (25), नौसीन तालत (23) और मुसरफ अहमद (25) अपने परिवार के साथ कोलकाता से अपने पिता का इलाज कराकर लौट रहे थे. वे एक एंबुलेंस और दो अन्य निजी वाहनों के साथ यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उनकी हुंडई क्रेटा कार अचानक असंतुलित होकर सड़क पर चल रहे ट्रेलर से टकरा गई.

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी. तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news