झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, जानिए किन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, जानिए किन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

    रांची(RANCHI): झारखंड कैबिनेट की आज यानी शुक्रवार को अहम बैठक होने वाली है. बैठक रांची में धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के कैबिनेट सभागार में होगी. बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री ह्मंत सोरेन करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसके बाद फैसले लिए जा सकते हैं. बता दें कि वैठक में जनता को राहत देने वाले कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दिया जा सकता है.    

    कई मुद्दों पर लग सकती है मुहर

    दरअसल, आज होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन सहित सभी विभागों के मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में ही सीएम हेमंत सोरेन कई अहम फैसलों पर अपनी सहमति दे सकते हैं.

    पहले 20 अक्टूबर को होनी थी कैबिनेट की बैठक

    बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट बैठक पहले 20 अक्टूबर को होनी थी. लेकिन सीएम के व्यस्तता के कारण बैठक को एक दिन बाद यानी 21 अक्टूबर कर दिया गया था. आज के बैठक से भी राज्य के जनता को काफी उम्मीद है.  

    पहले हो चुके हैं ये फैसले

    दरअसल, झारखंड कैबिनेट से पहले ही सरकार जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसला ले चुकी है. हेमंत सरकार की पिछली बैठकों में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया था, पुरानी पेंशन योजना. वहीं, झारखंड में लंबे समय से चल रही मांग 1932 के खतियान के आधार पर स्‍थानीय नीति लागू करने का निर्णय भी कैबिनेट की ओर से लिया जा चुका है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news