बिहार ले जाकर शराब बेचने वाले गैंग का खुलासा ,जानिए कहा से हुए अरेस्ट 

    बिहार ले जाकर शराब बेचने वाले गैंग का खुलासा ,जानिए कहा से हुए अरेस्ट 

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद रेलवे सुरक्षा बल ने एक ऐसे गिरोह  का खुलासा किया है ,जो धनबाद से शराब लेकर बिहार जाते थे और वहां ऊंची कीमत पर  बेच देते थे.  शुक्रवार को पोस्ट के अधिकारियों ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के कालिका छोर  से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया.  उनके पास दो छोले एवं एक भारी बैग थे. पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार बवेजा, जिला समस्तीपुर और गौरी शंकर , धनबाद अपना पता बताया. 

    54 शराब की बोतलें बरामद
     
    दोनों के पास के सामानों की जब जांच की गई तो 54 शराब की बोतलें बरामद की गई.  उसके बाद उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.  उनके पास से 11000 नगद  सहित तीन मोबाइल बरामद हुए है.  जब्त  शराब की कीमत लगभग 26000 आंकी  गई है.  गिरफ्तार आरोपियों को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.  यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर की गई. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news