अगर मैं गुनाहगार हूं तो सजा क्यों नहीं दी जा रही, मैं किस हैसियत से पद पर हूं : सीएम हेमंत सोरेन 

    अगर मैं गुनाहगार हूं तो सजा क्यों नहीं दी जा रही, मैं किस हैसियत से पद पर हूं : सीएम हेमंत सोरेन 

    रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान बात की. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में अस्थिरता की फिलहाल कोई बात नहीं है. यहां पर आर्टिफिशियल बवंडर है. देश में यह पहला राज्य है, जहां का मुख्यमंत्री राज्यपाल और चुनाव आयोग से पूछ रहा है कि मुझे क्या सजा दी गई है. अगर मैं मुजरिम हूं, तो सजा सुना दी जाए. अगर गुनाहगार हूं और इतने दिन तक सजा नहीं दी जा रही है, तो मैं किस हैसियत से मुख्यमंत्री के पद पर बना हुआ हूं. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष भटकती हुई आत्मा है. सरकार को घेरने का इनके पास फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है. संवैधानिक संस्थाओं की आड़ में साजिश चल रही है. विपक्ष रोटी पकाने में लगी हुई है. उनकी रोटी पकेगी ही नहीं बल्कि जल भी जाएगी.

    झारखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि अधिकारी गांव पहुंच रहे हैं

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कल तक बिहार सरकार में डबल इंजन की सरकार थी, तब तक सब कुछ अच्छा था. लेकिन नीतीश कुमार के निकलते ही विकास योजनाओं में रुकावटें आने लगी. केंद्र पर झारखंड का एक करोड़ 36 लाख करोड़ रुपए बकाया है. नोटबंदी कर लोगों को भीखमंगी की स्थिति में सरकार ला दी गई है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फिलहाल राज्य सरकार जोर दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के हर चेहरे पर मुस्कान देखना यह सरकार चाहती है. झारखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि अधिकारी गांव पहुंच रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news