हजारीबाग : दुबई जेल में बंद है बिष्णुगढ का मजदूर, परिजनों ने सरकार से लगायी मदद की गुहार

    हजारीबाग : दुबई जेल में बंद है बिष्णुगढ का मजदूर, परिजनों ने सरकार से लगायी मदद की गुहार

    हजारीबाग(HAZARIBAG) रोजगार की तलाश में गए झारखंड के प्रवासी मजदूर को जेल मिली है. मामला हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकट्टो गांव का है. प्रकाश साव पिछले 16 दिसंबर 2022 से दुबई में जेल में बंद है.

    परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार 

    इस  मामले में परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है. बताते चलें कि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकट्टो निवासी किसुन साव  के 20वर्षीय पुत्र प्रकाश साव दुबई में पिछले 16 दिसंबर 2022 की शाम को जब काम करके लौट रहा था, तभी उनकी बात परिवार के लोगों से हुई थी और परिवार को जानकारी दी कि मुझे यहां पुलिस ने पकड़ लिया है और मैं जेल में हूं. तभी से उनका मोबाइल बंद है. इसे लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. पत्नी बसंती देवी का कहना है कि प्रकाश साव पिछले एक वर्ष पूर्व रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे. जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था. वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता पिता,पत्नी बसंती देवी व ढाई वर्षीय मासूम बच्ची परी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. वहीं प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने प्रकाश साव के घर खरकट्टो पहुंचकर पूरी जानकारी ली और इस घटना लेकर उन्होंन कहा कि पहला मौका नहीं है. जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं. पिछले महीने ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूर व दुबई जेल में बंद बिष्णुगढ के मडमों के प्रवासी मजदूर विनोद महतो की वापसी हुई है. ऐसी घटनाओं का रोक लगाने के लिए ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news