72 घंटे से लापता सगी बहन! पिता को आया कॉल,रोते हुए कहा...गुड़नी को मार दिया... और कट गया फोन, देखिए कॉल रिकॉर्डिंग    

    72 घंटे से लापता सगी बहन! पिता को आया कॉल,रोते हुए कहा...गुड़नी को मार दिया... और कट गया फोन, देखिए कॉल रिकॉर्डिंग     

    रांची(RANCHI): 72 घंटे से लापता रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली रहनुमा और आमरीना का कोई सुराग नहीं मिला है. दोनों सगी बहन कहा गई. किस हाल में है,किसी को जानकारी नहीं है. इस बीच ही एक ऑडियो वायरल हुआ है. जिसमें अमरीना अपने पिता को रोते हुए फोन किया है. इसके बाद अब परिवार के लोग और भी डर गए है. पुलिस से गुहार लगा रहे है कि किसी भी तरह से उनकी बेटी को खोज कर वापस रांची ला दीजिए. वहीं इस मामले में रांची पुलिस भी सक्रिय हो कर लगातार लड़कियों को खोजने में लगी है.              

     सबसे पहले वह बात चीत के बारे में बताते है. जो आखरी बार पिता को रोते हुए फोन किया था.   

    • पिता.....कहाँ है बेटा …, आमरीना.....रोते हुए .....अब्बा अब्बा….. ,  पिता....क्या हुआ….., अमरीना......लूट पाट करे लाइग रहे……, पिता....कौन कहाँ पर……….,   अमरीना.....न पता कहाँ है रोते हुए…….,   घबराते हुए पिता पूछते हैं.....गुडनी कहाँ हैं………..,     आमरीना....गुड़नी को मार दिया है….    पिता....तुम कहाँ है कांटाटोली,  अमरीना.....रोते हुए कुछ बोलती है,   पिता....है कहाँ पर बेटा….और फोन कट हो जाता है.  

    दरअसल शनिवार दोपहर से गायब लड़कियों का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमे उन्होंने अपने पिता से बात की है. जो बच्चियां लापता हुई है उनमे से एक आमरीना ने अपने पिता को कॉल कर रोते हुए उसके साथ हो रही घटना की जानकारी दी है.  परिवार वालों ने बताया आधार में सुधार कराने के लिए दोनों बच्चियां शनिवार 12 बजे के आसपास घर से निकली है. आखरी बार 01.27 में फोन किया था. इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली है.   

    घटना को लेकर लंबा वक्त गुहर गया और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.  हालांकि पुलिस का कहना है कि वह मामले के उद्वेदन के करीब हैं और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच कर रही है. परिवार वालों का कहना है कि दोनों बच्चियों के किडनैपिंग हुई है जो ऑडियो से प्रूफ हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news