झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की कोयला मजदूर राजनीति में कैसे हुई है प्रत्यक्ष इंट्री, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की कोयला मजदूर राजनीति में कैसे हुई है प्रत्यक्ष इंट्री, पढ़िए इस रिपोर्ट में

    धनबाद(DHANBAD): झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अब मजदूर संगठन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ गई हैं. 2019 में वह कांग्रेस की टिकट पर झरिया से विधायक बनी है. अभी तक  मजदूर राजनीति में उनकी प्रत्यक्ष सक्रियता नहीं थी. लेकिन गुरुवार को वह मजदूर संगठन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ गई. वह जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट )का अध्यक्ष बनाई गई है. उनके देवर अभिषेक सिंह को संघ के महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है. इस प्रकार पूर्णिमा नीरज सिंह संघ के तात्कालीन अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का स्थान लेंगी, तो अभिषेक सिंह बच्चा सिंह (अब स्वर्गीय) का जगह लेंगे. यह निर्णय गुरुवार को बच्चा सिंह के आवास पर हुई बैठक में  लिया गया.

    बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और उसके समाधान पर जोर दिया गया. यह भी निर्णय हुआ कि पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के श्रमिक हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा. उनके संकल्प को पूरा किया जाएगा.

    पूर्णिमा नीरज सिंह अब मजदूर राजनीति से सीधे तौर पर जुड़ गई

    पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन 28 अगस्त को हो गया था. उनके निधन के बाद से संघ के महामंत्री का पद खाली था. ऐसे में संघ के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया. संघ का पुनर्गठन कैसे किया जाए, इस पर कई दिनों तक मंथन हुआ. समर्थक और संघ से जुड़े लोगों की राय ली गई .अंत में यही निर्णय हुआ कि विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को संघ का अध्यक्ष बनाया जाए और उसके अनुसार गुरुवार को निर्णय लिया गया. इसके साथ ही विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अब मजदूर राजनीति से सीधे तौर पर जुड़ गई हैं.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news