रांची: बरियातू के मंदिर में चोरी, मूर्ति को भी किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

    रांची: बरियातू के मंदिर में चोरी, मूर्ति को भी किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

    रांची (RANCHI)- कुछ माह पूर्व मांडर में मंदिर में भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था. इसको लेकर काफी गुस्सा लोगों में देखा जा रहा था. एक और घटना रांची शहर के बरियातू में हुई है. यहां पर मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बरियातू के इस राम जानकी मंदिर में हुई इस तरह की घटना के खिलाफ लोग सड़क पर भी उतर आए. 

    कहां का है यह ताजा मामला जानिए

    ताजा मामला रांची के बरियातू थाना अंतर्गत का है. डीएवी स्कूल के समीप स्थित मंदिर में यह घटना हुई है. सुबह जब पुजारी और अन्य लोग मंदिर पहुंचे. पूजा अर्चना करने के उद्देश्य से सभी पहुंचे थे. लेकिन गेट का ताला टूटा मिला. अंदर जाने के बाद सारा कुछ स्पष्ट हो गया. मंदिर में भगवान के मुकुट और अन्य चीजों की चोरी हो गई थी.

    चोरी तो हुई ही इसके अलावा अपराधियों ने भगवान की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त किया है. इससे लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. पुलिस सूचना पाकर वहां पहुंची इधर तमाम चीजों को देखा जा रहा है. आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. स्थानीय लोग इस घटना को सुनकर वहां इकट्ठा हो गए हैं. स्थानीय व्यक्ति सुरेश महतो ने बताया कि इस तरह की घटना हाल के दिनों में बहुत बढ़ी है.अपराधी हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं. पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए. बरियातू थाना की पुलिस ने कहा है कि जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले लोग पकड़ लिए जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news