रांची के मोरहाबादी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा,नशा बाज और लफंगे भागने लगे

    रांची के मोरहाबादी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा,नशा बाज और लफंगे भागने लगे

    रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य की राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश की विधि व्यवस्था की समीक्षा की.राजधानी और दूसरे जिलों में हो रही आपराधिक घटनाओं से मुख्यमंत्री काफी खफा दिखे. उन्होंने पुलिस को साफ तौर पर निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में विधि व्यवस्था को ठीक किया जाए नहीं तो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार की ओर से झाड़ पड़ी तो पुलिस सड़क पर उतर आई. वैसे तो पुलिस पहले भी सड़क पर थी लेकिन काम कुछ और ही करती थी. उसका ध्यान कहीं और रहता था.लेकिन अब असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके डंडे चलने शुरू हो गए हैं.

    मोरहाबादी क्षेत्र में पुलिस का चला अभियान

     राजधानी रांची का मोराबादी क्षेत्र काफी वीआईपी माना जाता है. इसके आसपास काफी मानिंद लोग रहते हैं. लेकिन मोराबादी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का भी अड्डा रहा करता है. दोपहर बाद से देर शाम तक असामाजिक तत्व जिनमें नशा करने वाले लड़कियों को घुमाने वाले लफंगे भ्रमण करते रहते हैं. कई बार अपराध को अंजाम देने की योजना भी इस क्षेत्र में बनती रही है. पिछले साल दिनदहाड़े गुरु जी के आवास के पास गैंगवार में एक अपराधी को दूसरे बैंक के अपराधियों ने भून डाला था.
     शुक्रवार की देर शाम सिटी एसपी के अलावा डीएसपी और लालपुर थाना प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाया. नशा करके मटरगश्ती करने वाले लफंगा की खैरियत ली. लालपुर थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कई तरह के गोरखधंधे होते रहे हैं. इसलिए पुलिस ने इस क्षेत्र को चुना है.

    अब पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी, आखिर क्यों

     मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े तेवर के बाद पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने रांची समेत सभी जिलों के एसपी को सख्त हिदायत दी है कि अपराध पर तुरंत अंकुश लगाया जाए. ऐसे स्थान जहां पार्टी बाजी होती है वहां पर चेकिंग अभियान चलाया जाए. असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए. मोराबादी मैदान में कुछ लोगों को वहां से हटाने के लिए डंडे भी चलाए गए. शहर के शरीफ लोगों का कहना है कि पुलिस अगर सख्त रहे तो ऐसे असामाजिक तत्व भाग खड़े होंगे. नशा कर गाड़ी चलाने वाले लोग भी काफी इधर-उधर भटकते रहते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news