कोर्ट की सुरक्षा के प्रति रांची पुलिस हुई सतर्क,जानिए किसके साथ हुई बैठक

    कोर्ट की सुरक्षा के प्रति रांची पुलिस हुई सतर्क,जानिए किसके साथ हुई बैठक

    रांची(RANCHI ): - धनबाद मंडल कारा में जिस प्रकार से गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या हुई,उसके बाद से सरकारी भवनों की सुरक्षा के प्रति राज्य की पुलिस चिंतित है. खास तौर पर वैसे स्थान जहां पर कैदी रहते हैं या फिर आते जाते हैं. इसके तहत सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक जेल और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं.

    रांची स्थित न्यायालय परिसर की समीक्षा की गई

     रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है उन्होंने बार एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया है. खास तौर पर सिविल कोर्ट परिसर में कार्य अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहे, इसके लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया है.

    वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने इस बैठक के दौरान बताया कि कोर्ट में देसी के लिए ले जाने वाले कैदियों और उनके जय वापसी तक के इंतजाम के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. कैदियों की सुरक्षा के प्रति अब ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी.बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने भी तमाम बिंदुओं पर अपने सुझाव रखे.

    धनबाद जेल कांड के बाद पुलिस हरकत में

     धनबाद मंडल कारा में जिस प्रकार से गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या कर दी गई उससे पूरे राज्य में जेल की सुरक्षा के प्रति चिंता देखी जा रही है राज्य सरकार भी अपने स्तर से कई कड़े कदम उठा रही है उधर झारखंड हाई कोर्ट ने भी धनबाद गोलीकांड को स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी है.कोर्ट का यह ऑब्जरवेशन है कि यह घटना किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news