रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का हुआ उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन झंडी दिखा कर किया रवाना 

    रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का हुआ उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन झंडी दिखा कर किया रवाना 

    रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू कर दी गई है.यह ट्रेन छह घंटे में रांची से पटना की दूरी तय करेगी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. वही इस मौके पर रांची में भी कार्यक्रम आयोजित की गई. आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, समेत सांसद संजय सेठ,जयंत सिन्हा,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, महुआ माजी उपस्थित हुई.

    बता दे कि ट्रेन शुरू हो जाने से एक राजधानी से दूसरे राजधानी आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी. हाई स्पीड ट्रेन करीब 120-160KM की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी. साथ ही इसका किराया चेयर कार का 1175 रुपया और एक्सक्यूटिव क्लास 1775 रुपया किराया निर्धारित किया गया है. ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर विभिन्न स्टेशन से स्कूली बच्चों को निशुल्क यात्रा करायी जा रही है.

    ट्रेन संख्या 22350रांची से पटना जाने के लिए ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से शाम 4.15 , मेसरा 4.37,बरकाकाना,5.35, हजारीबाग 6.32, कोडरमा 7.32 , गया 8.55, होते हुए पटना 10.05 पहुंचेगी. ट्रेन 22349 पटना से रांची के लिए सुबह 7.00बजे,गया 8.35,कोडरमा 9.37,हजारीबाग 10.35, बरकाकाना 11.40, मेसरा 12.22, रांची दोपहर 1बजे पहुंचेगी.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news