दुनिया बे पानी होकर गुजर रही है,सामूहिक प्रयास अगर नही हुआ तो भारत भी बे पानी हो सकता है- जलपुरुष राजेंद्र सिंह

    दुनिया बे पानी होकर गुजर रही है,सामूहिक प्रयास अगर नही हुआ तो भारत भी बे पानी हो सकता है- जलपुरुष राजेंद्र सिंह

    देवघर (DEOGHAR): देश विदेश में कई अवार्ड से सम्मानित देश के प्रख्यात पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह आज देवघर आये. संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स के बुलावे पर अपने एक दिवसीय दौड़ा पर आए राजेंद्र सिंह ने जल समस्या और समाधान पर आयोजित पानी पंचायत कार्यक्रम में शिरकत किए. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि देश मे अगर सामुहिक प्रयास नही हुआ तो विदेशों की तरह भारत भी बे पानी हो जाएगा.

    समाज और सरकार द्वारा सामुहिक प्रयास आवश्यकता

    जल पुरूष राजेन्द्र सिंह ने पानी पंचायत कार्यक्रम में बताया कि दुनिया इस वक़्त पानी की घोर किल्लत से गुजर रही है.शुक्र है कि भारत मे अभी वो स्थिति नही आई है.लेकिन जिस हिसाब से भूगर्भीय जलस्तर नीचा जा रहा वैसे में कयास लगाया जा रहा है कि भारत भी बे पानी हो सकता है.इन्होंने कहा कि सरकार के साथ समाज को भी सामुहिक रूप से पानी को बचाना प्राथमिकताओं में पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.ताकि धरती का पेट पानी से भरा रहे.इन्होंने कहा कि जबतक पानी है तबतक जिंदगी है नही तो आरबीआई की करेंसी भी काम नही आयेगी.

    झारखंड की हालात पर बोलते हुए जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखंड में दो तिहाई नदिया सुख गयी है.इन नदियों को पुर्नजीवित करने की आवश्यकता है.इन्होंने कहा की झारखंड में अच्छी बारिश होने के बाद भी यहाँ लगभग 62 प्रतिशत पानी का जलस्तर नीचे चला गया है.जरुरत है सभी के प्रयास से बारिश का पानी को बचा कर नदियों और तालाबों को जीवित रखना.इन्होंने कहा कि नदी का अस्तित्व खत्म होने से वहाँ की सभ्यता भी समाप्त होने लगती है.पानी पंचायत कार्यक्रम में जलपुरुष ने उपस्थित गणमान्य और स्थानीय लोगों को अपना अनुभव भी शेयर किया.इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास,जिप अध्यक्ष किरण देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय मौजूद रहे.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news