रांची की मेयर के साथ बाबानगरी में बदसलूकी, नहीं करने दी गई पूजा-अर्चना, डीसी-एसपी से की लिखित शिकायत
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
देवघर (DEOGHAR): झारखंड की राजधानी रांची की मेयर आशा लाकड़ा ने देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट से एक लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत में बाबा मंदिर थाना प्रभारी यसवंत सिंह और एक सिपाही ने उनका अपमान और उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. आशा लकड़ा की माने तो आदिवासी महिला के साथ-साथ काला रंग होने के कारण उनके साथ बदसलूकी की गई है.

आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग
आशा लकड़ा रांची मेयर होने के साथ भाजपा की नेत्री भी हैं. इसलिए वह 12 जूलाई को पीएम के देवघर दौरे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी की बैठक में शिरकत करने देवघर पहुंची थी. इसी दौरान वह बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने भी पहुंची. लेकिन मेयर का आरोप है की उन्हें पूजा करने से रोका गया. इसकी शिकायत मेयर ने देवघर एसपी और उपायुक्त से की है. वहीं दोषी कोई निलंबित कर दंडित करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें:
पीएम का देवघर दौरा
बाबाधाम में 14 जूलाई से श्रावणी मेले की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले देवघर वासियों को कई बड़ी सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर आ रहे हैं. इस दौरान वह देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. बाबा मंदिर में पूजा करने के साथ देवघर कॉलेज में आम सभा को सम्बोधित करेंगे. उनके देवघर आगमन में सबसे अहम बात ये है कि वो देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो पद पर रहते हुए बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे से देवघर वासियों की काफी उम्मीद बंधी हुई है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+