रांची: सड़क दुर्घटना में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम

    रांची:  सड़क दुर्घटना में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा कोहराम

    रांची(RANCHI): नए वर्ष से पहले सड़क हादसे में इजाफा देखा जा रहा है. हर दिन विभिन्न मार्गों पर सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है. इसी कड़ी में रांची  में गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई. सभी युवक बरियातू के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक युवकों  के गांव में कोहराम मच गया.

    तेज रफ्तार ने ली जान 

    बूटी मोड़ से डूमरदग्गा जाने वाले सड़क पर यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि बूटी मोड़ से डूमरदगा की ओर गाड़ी जा रही थी. गाड़ी की स्पीड करीब 100 से ऊपर थी पहले गाड़ी नियंत्रित होकर पोल से टकराई इसके बाद गाड़ी पलटी मार दी. किसी को संभलने का समय तक नहीं मिला. आसपास के लोग जब दुर्घटना के बाद वहां पहुंचे तो लोगों के होश उड़ गए. घटना की सूचना थाना को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चारों युवक गाड़ी से बाहर निकाला. इसके बाद अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक युवकों ने दम तोड़ दिया था. डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद चारों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया.

     रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news