BREAKING NEWS : धनबाद SSP समेत हजारीबाग, पाकुड़ और साहिबगंज के एसपी बदले

    BREAKING NEWS : धनबाद SSP समेत हजारीबाग, पाकुड़ और साहिबगंज के एसपी बदले

    रांची(RANCHI):  झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है धनबाद एसएसपी समेत साहिबगंज, पाकुड़ और हजारीबाग को नए एसपी मिले है.गृह कार एवं आपदा विभाग की ओर से देर रात तबादले को लेकर अधिसूचना  जारी किया गया है.

    लंबे समय से धनबाद के एसएसपी के पद पर संजीव कुमार रहे लेकिन अब संजीव कुमार के जगह हृदीप पी. जनार्धन को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है. पी जनार्दन 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है.फिलहाल वर्तमान में वह पाकुड़ के एसपी के पद पर स्थापित थे लेकिन देर रात जारी हुई अधिसूचना में उन्हें धनबाद एसएसपी बनाया गया है. वही पाकुड़ एसपी के रूप में प्रभात कुमार जो 2014 के मैच के आईपीएस अधिकारी है.उन्हें जिम्मेवारी सौंप गई है. अगर बात हजारीबाग की करें तो हजारीबाग को भी अरविंद कुमार सिंह के रूप में नया एसपी मिला है अरविंद कुमार सिंह झारखंड सशस्त्र पुलिस देवघर के पद पर पदस्थापित थे. इसके अलावा रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है, उन्हें साहिबगंज का एसपी बनाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news