भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पहुंचे DC और SSP, जानिए क्या दिया निर्देश

    भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर रांची जिला प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पहुंचे DC और SSP, जानिए क्या दिया निर्देश

    रांची(RANCHI): भाजपा के 11 अप्रैल को रांची में बड़ा कार्यक्रम तय किया गया है.इस कार्यक्रम में राज्य भर से भाजपा के नेता कार्यकर्ता रांची में जुटेंगे.इस कार्यक्रम में हेमंत सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश सचिवालय घेराव कर करेंगे.इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचने वाले हैं. कार्यक्रम के स्वरूप को देखते हुए रांची जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है.रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक दुबे समेत कई अन्य अधिकारी धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और रूट पर चर्चा की.

    कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

    जगह जगह पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया है. प्रभात तारा मैदान में पूरे प्रदेश से आने वाले भाजपा के नेता और कार्यकर्ता समर्थक इकट्ठा होंगे. यहीं पर भोजन पानी का इंतजाम किया गया है. 11 अप्रैल को 12 बजे भाजपा के कार्यकर्ता सचिवालय का घेराव करने के लिए इसी मैदान से निकलेंगे. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तय किया है कि मैदान के चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाए जाएंगे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news