ED दफ्तर पहुंचे रांची CO अमित भगत, जमीन घोटाला मामले में पूछताछ शुरू

    ED दफ्तर पहुंचे रांची CO अमित भगत, जमीन घोटाला मामले में पूछताछ शुरू

    रांची(RANCHI): झारखंड में जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई तेज है. लगातार ED दफ्तर में हर दिन कई लोगों से पूछताछ जारी है. इसी कड़ी में रांची शहर अंचल के CO अमित भगत को ईडी दफ्तर तलब किया गया है. CO अमित झोले में जमीन से जुड़े दस्तावेज ले कर ईडी दफ्तर पहुंचे है. छवि रंजन से जुड़े जमीन घोटाला और पैसा पहुंचाने मामले में CO से ईडी के अधिकारी सवाल करेंगे. बता दे कि जमीन घोटाले मामले में अब तक ईडी 12 लोगों को जेल भेज चुकी है.

    मालूम हो कि झारखंड में बड़े पैमाने पर जमीन की हेरा फेरी की गई है. जिसमें सेना की कब्जे की जमीन से लेकर अन्य जमीन को फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर बिक्री किया गया है. इस मामले में आईएएस छवि रंजन, CI भानु प्रसाद प्रताप के अलावा कई  कारोबारी और जमीन दलाल को जेल भेज चुकी है. लेकिन ED इसके तह तक जाने की कोशिश में है. आखिर इस पूरे खेल के पीछे का आका कौन है. किसके इशारे पर जमीन की हेरा फेरी की जा रही थी. इस पूरे मामले में ईडी की जांच अभी लंबी चलने वाली है. कई लोग इसकी जद में आएंगे. संभवत आने वाले दिनों कई जगहों पर ईडी की दबिश देखने को मिल सकती है. 

     रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news