रांची: ब्रांडेड बोतल में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 

    रांची: ब्रांडेड बोतल में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 

    रांची(RANCHI): - महंगी और ब्रांडेड कंपनियों की शराब की बोतल में नकली शराब डालकर बेचने का धंधा काफी फला फूला है. उत्पाद विभाग की टीम यदा-कदा छापेमारी कर ऐसे धंधे का उदभेदन करती है. ऐसा ही मामला तुपुदाना थाना क्षेत्र में पकड़ाया है. इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई है.

    जानिए इस छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ

    उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि तुपुदाना ओ पी के वास्को नगर रोड नंबर 2 में ब्रांडेड कंपनी की स्टीकर लगी बोतल में नकली शराब पैक कर सप्लाई की जाती है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों की बोतल कोर्ट सहित अन्य सामान बरामद किए गए. उत्पाद विभाग के दारोगा ललित सोरेन, पंकज कुमार ने छापेमारी कर इस मामले का उद्भेदन किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news