RANCHI : आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया घायल, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

    RANCHI : आपसी विवाद में युवक को चाकू मारकर किया घायल, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची में अपराधी बिना किसी डर के घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना से सामने आया है. जहां मामूली से विवाद में एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल कर दिया है. फिलहाल घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिराज नामक एक अपराधी का सद्दाम से किसी बात को लेकर बहस हो गई. इसी बीच मिराज चाकू से सद्दाम पर हमला कर दिया. जिससें सद्दाम जमीन पर गिर जाता है, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद मिराज घटनास्थल से फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगों कि नजर जब सद्दाम पर पड़ती तो सद्दाम घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था. जिसे देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां सद्दाम की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news