रामगढ़ उपचुनाव कांग्रेस की चुनावी रणनीति क्या हो पाएगी सफल, जानिए विश्लेषण के माध्यम से

    रामगढ़ उपचुनाव कांग्रेस की चुनावी रणनीति क्या हो पाएगी सफल, जानिए विश्लेषण के माध्यम से

    रांची(RANCHI): जो सोचा था वही हुआ. कांग्रेस ने बजरंग महतो को प्रत्याशी बनाया. इससे ज्यादा फिट उम्मीदवार और कोई हो नहीं सकता था, क्योंकि ममता देवी की जगह पर उसके पति को टिकट देना सबसे ज्यादा उपयुक्त लगा. सिंपैथी वोट मिलने की बड़ी गुंजाइश है.

    रामगढ़ विधानसभा की सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. एनडीए के तरफ से सुनीता चौधरी ने शनिवार को नामांकन का पर्चा भरा. शनिवार को ही प्रदेश कांग्रेस ने बजरंग भक्तों को अपना प्रत्याशी घोषित किया. ममता देवी के बारे में सबको पता है कि गोला गोलीकांड में आंदोलन के दौरान जो हिंसा हुई थी, उसका कारण उन्हें सजा मिली और उनकी सदस्यता चली गई.

    एक रणनीति तो कांग्रेस ने यह बनाई है. प्रत्याशी देकर दूसरी रणनीति यह है कि प्रमुख पार्टी नेताओं को वहां पर चुनावी प्रबंधन कार्य में लगाया गया है. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे नामांकन के दिन यानी 7 फरवरी को मौजूद रहेंगे. कांग्रेस नेता यह चाहते हैं कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री अधिक से अधिक चुनावी सभा करें ताकि उनकी यह सीट बची रह सके. इसलिए कहा जा रहा है कि चुनाव प्रचार की समाप्ति से 5 दिन पहले यानी 20 तारीख से मुख्यमंत्री रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. गठबंधन के नेताओं के साथ रोड शो भी करेंगे.

    कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि आराम से यह सीट उसकी झोली में चली जाएगी कहीं से भी शक सुबहा नहीं है. एनडीए की प्रत्याशी सुनीता चौधरी पर ममता देवी के पति बजरंग महतो बतौर प्रत्याशी हावी रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news