चतरा : कथित प्रेमी ने खड़ी स्कूटी में मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने के क्रम में युवती की मौत, जानिए क्या है मामला

    चतरा : कथित प्रेमी ने खड़ी स्कूटी में मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने के क्रम में युवती की मौत, जानिए क्या है मामला

    चतरा (CHATRA) : चतरा में एक कथित प्रेमी ने प्यार में पागल एक नाबालिग छात्रा को अपने बाइक से टक्कर मार कर उसे मौत की नींद सुला दिया. सदर थाना क्षेत्र के डीडीसी आवास के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई. जबकि इस घटना में एक अन्य बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर सदर थाना के एसआई कौशल सिंह और एएसआई शशिकांत ठाकुर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक भी सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकारी सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया. मृतक के परिजनों ने बाइक सवार युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

    भाई को स्कूल से लेने गई थी युवती

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा साक्षी कुमारी सदर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव निवासी शिक्षक बिरेंद्र कुमार पांडेय की बेटी थी. जो नाजरेथ विद्या निकेतन मिशन स्कूल में पढ़ाई करती थी. बताया जाता है कि छात्रा स्कूटी से अपने भाई को लाने डीएवी स्कूल जा रही थी. इस दौरान डीडीसी आवास के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई. परिजनों के विलाप से सदर अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक भी सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकारी सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार सिंह, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news