रामगढ़ उपचुनाव : यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, गोला प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा कर चलाया जनसंपर्क अभियान 

    रामगढ़ उपचुनाव : यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, गोला प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा कर चलाया जनसंपर्क अभियान 

    रामगढ़ (RAMGARH) :  झारखंड प्रदेश की रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव 27 फरवरी को होना तय हुआ है. नामांकन प्रक्रिया के बाद अब लोग प्रचार और प्रसार के कामों में जुटे हैं. खासकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव में जाकर वोट मांग रहे हैं. साथ ही अपनी बातों को बता रहे हैं.

    जनसंपर्क अभियान में जुट रही भीड़ 

    रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी के पति बजरंग महतो 17 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड में दर्जनों स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगा. ग्रामीण क्षेत्रों में बजरंग महतो के जनसंपर्क अभियान में लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही. खासकर बुजुर्ग पुरुष महिला बजरंग महतो की बातों को ध्यान पूर्वक सुन रहे हैं. 

    पत्नी मामला देवी की सिफारिश 

    कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग ने गोला प्रखंड के गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि रामगढ़ की विधायक ममता देवी को एक साजिश के तहत सत्ता के सुख भोगने वाले लोगों ने बौखलाहट में आकर जेल भिजवाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पैसे के बल पर गवाहों को गलत तरीके से वरगलाया गया. आज रामगढ़ की जनता को फिर एक बार चुनाव में जाना पड़ा है. इसके लिए चुनाव कराने वाले दोषियों को जनता को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत ममता देवी को जेल भिजवाने वाले नेता और उनके पार्टी को रामगढ़ की जनता जोरदार सबक सिखाएगी. उन्होंने आम लोगों से वोट मांगते हुए कहा कि ममता देवी के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें एक बार वोट देकर विजय बनाएं. बजरंग ने कहा कि पूरे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता गुंडों और रंगदारो को अब सत्ता में फिर नहीं बैठने देगी. 

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news