याद किए गए राजेन्द्र प्रसाद, दुमका से था उनका खास नाता, जानिए कैसे  

    याद किए गए राजेन्द्र प्रसाद, दुमका से था उनका खास नाता, जानिए कैसे  

    दुमका(DUMKA): आज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती है. इस मौके पर दुमका के कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पार्टी जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और विधायक दीपिका पांडे सिंह शरीक हुई. मंत्री, विधायक सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की सादगी और कुशाग्रता ने देश को बहुत कुछ दिया है. हम लोगों के लिए यह गर्व का विषय है कि बिहार से ताल्लुकात रखने वाले डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एक समय महात्मा गांधी के राइट हैंड थे, जो प्रथम राष्ट्रपति बने. इनकी स्मृतियां दुमका में भी है जिसे हम लोगों ने सहेज कर रखा है. मंत्री ने कहा कि जब डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुमका आए थे तो यहां के उद्योगपतियों ने उनके नाम जमीन दान दी थी. यह उनके व्यक्तित्व का प्रभाव था. संविधान निर्माण से लेकर देश को नई दिशा देने में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की भूमिका हर जगह अहम रही. राष्ट्रपति बनने के बावजूद उनकी सादगी हमेशा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी. आज हम उन्हें फिर से नमन करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news