धनतेरस के दिन देश के युवाओं पर नौकरियों की बरसात :दीपक प्रकाश

    धनतेरस के दिन देश के युवाओं पर नौकरियों की बरसात :दीपक प्रकाश

    रांची (RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने धनतेरस के दिन देश के 75 हजार 226 युवाओं को कई विभाग और मंत्रालयों में दी गई सरकारी नौकरियों के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए युवाओं को बधाई एवम शुभकामनाएं दी.आ ज का दिन भारत के इतिहास में ऐतिहासिक दिन है. एक तरफ धनतेरस के अवसर पर लोग माता लक्ष्मी एवम भगवान धन्वंतरि से धन एवम आरोग्य की कामना कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आज 75 हजार 226 युवाओं के घरों में सरकारी नौकरियों की बरसात हुई है.

    लाखों युवा नौकरी दाता बनकर उभरे :मोदी जी 

    प्रधानमंत्री ने एक साथ कई  विभाग और मंत्रालयों में नियुक्ति पत्र वितरण किया है. उन्होंने कहा कि आनेवाले 2023 तक देश के 10 लाख नौजवानों को केंद्र सरकार विभिन्न विभागों में नौकरियां देने की तैयारी में जुट गई है. इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. देश का नौजवान हर क्षेत्र में अवसर का लाभ उठा रहा.  स्टार्टअप के माध्यम से आज लाखों युवा नौकरी दाता बनकर उभरे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news